अबतक खबर, संवाददाता, हावडा :: शालीमार स्टेशन के पास नये तरीके से काम शुरू को लेकर दो गुटों में संघर्ष और तोड़फोड़ में  काफी लोगों के जख्मी की खबर है। ठेकेदार राहुल सिंह और बिजय सिंह के लोग आपस में भीड़ गए।

राहुल सिंह का आरोप है कि बिजय सिंह जबरन सारा माल ऊँचे दर पर उन्ही से लेने के लिए दबाव डाल रहे थे। ऐसा नहीं करने पर बिजय सिंह के लोगों ने हमला बोल दिया। जबकि बिजय सिंह ने बताया कि राहुल सिंह के लोगों ने ही हमला किया और  रिवाल्वर के बाँट से सर फोड़ दिया।

उधर राहुल सिंह के घरवालों ने बताया कि बिजय सिंह और उसके गुंडों ने घर पर हमला कर तोड़ फोड़ किया। इतना ही नहीं गोली भी चलायी। राहुल सिंह के गाड़ी को भी बुरी तरह से क्षति ग्रस्त किया गया। तोड़फोड़ कर गुंडे भाग निकले।

दोनों गुटों के संघर्ष की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों से कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस पिकेट बैठाया गया है।