अबतक खबर,३० सितंबर: स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है। जिसका उद्देश्य गलियों सड़को तथा कूड़ा को साफ रखना है। यह अभियान २ अक्टूबर २०१४ को आरंभ किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्वच्छ भारत का उनका सपना पूरा नहीं हुआ। महात्मा गांधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने का शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उच्च संदेश दिया था। स्वच्छ भारत का उद्देश्य व्यक्ति क्लस्टर और सामुदायिक शौचालय का निर्माण के माध्यम से खुले में शौच की समस्या को काम करना या समाप्त करना है।

पूर्व रेलवे कारखाना कांचरापाड़ा में १६ सितंबर से १ अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। जिसमें विभिन्न स्वच्छता कार्यक्रम और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। ३० सितंबर २०२३ को कांचरापाड़ा कारखाना द्वारा एक प्लोगाथन २०२३ का एक अनोखा कार्यक्रम आयोजन किया गया। प्लोगाथन या प्लोगिंग शब्द की उत्पत्ति स्वीडन से हुई है। जिसका अर्थ है जॉगिंग करते समय कूड़े कचरे को उठाना। प्लोगिंग आंदोलन में हरित विश्व के लिए अपार संभावनाएं हैं। क्योंकि यह स्वास्थ्य को पर्यावरण स्वच्छता के साथ जोड़ता है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने भी चेन्नई के समुद्र तटों पर प्लोगिंग की है।

मुख्य कारखाना प्रबंधक श्री सुभाष चंद्र जी के मार्गदर्शन में ३० सितंबर २०२३ को रेलवे कॉलोनी के आसपास रेलवे अधिकारियों और जनता के बीच प्लोगिंग को लोकप्रिय बनाने के लिए रेलवे अधिकारियों और स्काउट एंड गाइड्स तथा नागरिक सुरक्षा कर्मियों द्वारा प्लोगाथन २०२३ का आयोजन किया गया। स्वच्छता पखवाड़े के प्लोगाथन के इस पावन अवसर पर पूर्व रेलवे कारखाना कांचरापाड़ा के पदाधिकारी में उपस्थित थे मुख्य प्रबंधक श्री सुभाष चंद्र, सीनियर टीडीपीएम श्री एसके मिस्त्री, डेप्युटी सीईपीएनडी डीवी यादव, डेप्युटी सीएमएससी आर पासवान, के के सहाय,ए पी ओ श्री एम के पांडा,ए बी ओ श्री tikadar, dr सस्वती दास, विशिष्ट पदाधिकारी गण।

यह कार्यक्रम ३० सितंबर २०२३ को सुबह 7:30 बजे मुख्य कारखाना प्रबंधक के शुरू होते हुए 20 नंबर गेट लोको गेट से निकलकर सिटी बाजार कॉलोनी से डांगापारा ग्रुप के तरफ से होते हुए वापस फिर लोको गेट से कैरिज परिसर की तरफ चलते हुए दौड़ते हुए प्लॉगिंग करते हुए, उसके साथ-साथ कूड़े कचरे को उठाना और स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना, यह करते हुए कांचरापाड़ा वर्कशॉप ईस्टर्न रेलवे के सभी पदाधिकारी गण एवं ऑफिसर्स, साथ ही साथ स्काउट गाइड्स के बच्चे, कर्मचारी गण भी मौजूद थे। और सभी ने उल्लास के साथ इसमें अपनी जन भागीदारी दी।