अब तक खबर 26 जून राज साव,हावड़ा : सलकिया बांधाघाट में गंगा स्नान के दौरान चार दोस्त गंगा के ज्वार के पानी में बह गये। तीन युवक को बच गया। लेकिन एक युवक गंगा के ज्वार में बह गया। लापता युवक की तलाश जारी थी। लगभग 24 घंटे के बाद नमक गोलाघाट के आसपास मैं मृत्युदेह शरीर उद्धार की हुई।

मलिपंचघारा थाना क्षेत्र धर्मुतल्ला अम्लोकी बागान गाजानन्द बस्ती के रहने वाले चार युवक दोस्त दोपहर के समय बंधाघाट गंगा में नहाने के लिए गए थे। अचानक गंगा में ज्वार आने से पानी की धारा में बहने लगे गंगा में स्नान कर रहे हैं एक लोग ने तीन युवक को पकड़ा पर एक युवा चंदन सिंह गंगा की ज्वारकी धारा में बह गया। इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। प्रशासन के तरफ से पूरी जोर-शोर से उसकी तलाशी की गई। पर मंगल वर रात तक उसकी कोई खबर नहीं मिल पाई। कुछ लोगों का कहना था कि कई दिनों से गंगा में मगरमच्छ होने की खबर है। गंगा के आसपास के लोगो ने गंगा में मगरमच्छ को भी देखा था। रात्रि तक बॉडी नहीं मिलने का कुछ संदेह बस भी बताया जा रहा था। पर प्रशासन की तरफ से पूरी जोर-शोर से खोज चल रही थी। आज बुधवार लगभग 12 बजे नमक गोलाघाट के आसपास मैं मृत्युदेह शरीर उदार की गई।

स्थानीय सुकेश यादव ने कहा कि चंदन सिंह कुशवाहा उम्र 28 पिता वीरेंद्र सिंह 112/ 113 धर्मुतल्ला गजानन बस्ती का रहने वाला था। वह खूब सुशील स्वभाव का था लोहे की फैक्ट्री में कार्यकर्ता था।